फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Debt-ridden farmer drank poison with sister-in-law and niece, all three died

Kanpur News: कर्ज में डूबे किसान ने भाभी, भतीजी के साथ पीया जहर, तीनों की मौत

Wed, 28 Aug 2024 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden farmer drank poison with sister-in-law and niece, all three died
सैफई (इटावा)। कर्ज में डूबे किसान ने तनाव में आकर विधवा भाभी और भतीजी के साथ कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया। तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक किसान पर करीब तीन लाख रुपये का कर्ज था। सूदखोरों के दबाव बनाने पर यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन




सैफई थाना क्षेत्र के भदेई गांव निवासी दयाशंकर (28) पुत्र बीरेंद्र सिंह ने भाभी पूजा (30) पत्नी उमाशंकर व भतीजी एक वर्षीय शिवी को सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर पर कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिलाकर पिला दिया। दयाशंकर ने भी कोल्ड ड्रिंक पी ली। घटना के समय किसान की मां गांव में अपने दो पौत्र व पौत्रियों के साथ गई हुई थीं। जब वापस आईं तो मासूम सहित तीनों को घर के आंगन में तड़पता देखा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आए पड़ोसियों ने निजी वाहन से सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां सोमवार देर रात दयाशंकर व भतीजी शिवी की मौत हो गई। इलाज के दौरान पूजा ने मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मां सरोज देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पड़ोस के तीन लोग गांव में दुकान किए हुए हैं। वहां पर वह शराब बेचते हैं। पहले उन्होंने बेटे को उधार शराब दी। बाद में कई गुना बिल बनाकर कर्जा चढ़ा दिया। कर्ज चुकाने के लिए एक साल पहले एक बीघा खेत बेच दिया था। उसके तीन लाख रुपये यह लोग ले चुके थे। दो दिन से आरोपी बेटे को प्रताड़ित कर रहे थे। बताया कि उसके बड़े पुत्र उमाशंकर की दो साल पहले कैंसर की वजह से मौत हो गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर एसपी ग्रामीण और सीओ ने जांच की है। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed