फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Debt ridden farmer dies by consuming poison in his in-laws' house

कर्ज में डूबे किसान की ससुराल में जहर खाने से मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टर के मौजूद न होने का आरोप

Thu, 07 Jan 2021 02:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 Jan 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
Debt ridden farmer dies by consuming poison in his in-laws' house
किसान की जहर खाने से मौत - फोटो : अमर उजाल
महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र के महोबकंठ गांव के किसान निर्मल रावत (40) ने मऊरानीपुर, झांसी स्थित ससुराल में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। डॉक्टर ने फोन भी रिसीव नहीं किया। इसके चलते निर्मल की इलाज के अभाव में मौत हो गई। परिजनों ने मुताबिक निर्मल ने कई महाजनों से कर्ज ले रखा था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इसे लेकर परेशान था।
विज्ञापन


निर्मल महोबकंठ गांव निवासी ब्रजभूषण का बेटा था। उसके पास चार बीघा खेती थी। खेती से वह पत्नी रानू और दो बच्चों के साथ ही माता-पिता का भरण-पोषण सही तरीके से नहीं पा रहा था। परिवार के लिए रोटी और बच्चों की पढ़ाई के लिए उसने गांव के महाजनों से एक लाख से अधिक का कर्ज लिया था। अब वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। पत्नी रानू ने बताया कि पति आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। महाजन भी पति उस पर पैसा लौटाने का दबाव बना रहे थे। इससे पति काफी परेशान था।
विज्ञापन


रानू के मुताबिक बुधवार को पति मऊरानीपुर, झांसी के केलुआ गांव अपनी ससुराल गए थे। वहां पति ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर निर्मल को पनवाड़ी सीएचसी लाया गया। यहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किसान नेता संतोष तिवारी ने बताया कि निर्मल को जिला अस्पताल ले जाने वालों में वह भी शामिल थे। उनका आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। डॉक्टर ने उनका फोन भी रिसीव नहीं किया। उनका कहना है कि अगर समय पर निर्मल को इलाज मिल जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। निर्मल की मौत से उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। ग्रामीण उन लोगों को समझा कर शांत कराने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed