{"_id":"57fccc7b4f1c1b6e5228f75c","slug":"death-they-come-as-container-snatched-two-of-breath","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान करने जा रहे बाइक सवारों की यमराज ने छीनी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान करने जा रहे बाइक सवारों की यमराज ने छीनी सांसें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में चली गई दो की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्नान करने जा रहे पूर्व ग्राम प्रधान और उसके साथी की यमराज बनकर आए डंपर ने जान ले ली। जीटी रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
तिलसहरी बुजुर्ग थाना महाराजपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान जगतपाल सिंह (55)अपने पड़ोसी घसीटे कुरील (45) के साथ बाइक पर सवार होकर डोढ़ी घाट गंगा स्नान के लिये जा रहे थे। जीटी रोड ब्रह्मदेव मंदिर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी जिससे गाड़ी का बैलेन्स बिगड़ गया। सड़क पर गिरते ही मौरंग लदे डंपर ने जगतपाल और घसीटे को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में लाश पहुंचते ही कोहराम मच गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। उधर कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।