फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death penalty for marrying a Muslim girl, then family members killed the girl too, five including three minors

UP: मुस्लिम लड़की से शादी करने की सजा मौत, फिर परिजनों ने लड़की को भी मार दिया, तीन नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2023 01:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Oct 2023 01:59 PM IST
सार

Banda Crime: स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने बताया कि करन के नहीं मिलने पर गुलनाज ने अपने परिवार वालों से उसके बारे में जानकारी मांगी थी। इस पर उन लोगों को गुलनाज द्वारा शिकायत किए जाने का डर लगा।

विज्ञापन
Death penalty for marrying a Muslim girl, then family members killed the girl too, five including three minors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में हुए डबल मर्डर के मामले ने बांदा में भी सनसनी फैला दी है। दरअसल, बांदा के रहने वाले रमेश चंद्र की तीन दिन पहले मुंबई में हत्या कर दी गई थी। मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही थी। रमेश की पत्नी गुलनाज भी उसके बाद से लापता थी। पुलिस को उस महिला का भी शव मिल गया, जिसके बाद हत्या की वजह समझने में पुलिस को ज्यादा वक्त नहीं लगा।

विज्ञापन

दोनों ही अलग-अलग धर्मों के थे। लिहाजा पुलिस ने उसी एंगल से जांच शुरू की और लड़की के घर वालों से पूछताछ की। खुलासा होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन नाबालिग भी हैं। मुंबई पुलिस से स्थानीय पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में चिल्ला थाना के कस्बा के रहने वाले रमेश उर्फ करन चौरसिया ने पड़ोसी गांव की गुलनाज से प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन

सिर काटकर एक कुंए में फेंक दिया
उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। इस विवाद से गुलनाज के परिवार वाले खुश नहीं थे। अलग अलग धर्म होने की वजह से वे इसे गलत मान रहे थे। चिल्ला में ही दोनों दंपति पान की गुमटी चलाने लगे। बताया जाता है कि काम के सिलसिले में ही दोनों मुंबई चले गए थे। 15 अक्तूबर को करन की हत्या किए जाने की जानकारी ने सनसनी फैला दी। उसका सिर काटकर एक कुंए में फेंक दिया गया था।

विज्ञापन

परिजनों को था डर, गुलनाज करेगी शिकायत
शिनाख्त न होने पर मुंबई पुलिस ने शव के फोटो को प्रकाशित करवाया था। शिनाख्त होने के बाद बांदा पुलिस से भी मुंबई पुलिस ने दूरभाष से बात की और यहां से उसके बारे में पता लगाया। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने बताया कि करन के नहीं मिलने पर गुलनाज ने अपने परिवार वालों से उसके बारे में जानकारी मांगी थी। इस पर उन लोगों को गुलनाज द्वारा शिकायत किए जाने का डर लगा।

विज्ञापन

शादी के विरोध में थे परिजन, शर्मिंदगी होती थी महसूस
उसके बाद इन लोगों ने गुलनाज को भी मौत के घाट उतार दिया। उसकी हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई और शव जंगल में फेंक दिया। मुंबई पुलिस ने मामले में गुलनाज के भाई सलमान और पिता रईसुद्दीन खान से पूछताछ की, तो उन्होंने जुर्म उगल दिया। उन्होंने बताया कि वह इस शादी के विरोध में थे। उसके बावजूद दोनों ने विवाह किया। यह खबर रिश्तेदारों में पता चलने के बाद से वह शर्मिंदगी महसूस करते थे। इसी वजह से उन्होंने दोनों की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed