{"_id":"60b5c7d480a4081d7b275148","slug":"death-of-woman-kanpur-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक : भूत उतारने के नाम पर दी यातनाएं, महिला ने तोड़ा दम, कोरोना से मौत बताकर करने जा रहे थे दफन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक : भूत उतारने के नाम पर दी यातनाएं, महिला ने तोड़ा दम, कोरोना से मौत बताकर करने जा रहे थे दफन
Tue, 01 Jun 2021 11:12 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:12 AM IST
सार
कानपुर में भूत उतारने के नाम पर महिला को यातनाएं देने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें महिला की मौत हो गई। भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में किदवईनगर थाना क्षेत्र में जूही लाल कॉलोनी अंबेडकरनगर बस्ती में रविवार देर रात ससुराल वालों ने महिला पर चढ़े भूत को उतारने के नाम पर इतनी यातनाएं दीं कि उसकी मौत हो गई। सोमवार को बिना मायके पक्ष को सूचना दिए कोरोना से मौत बताकर शव को दफनाने जा रहे थे।
तभी मोहल्ले वालों ने मायके वालों को सूचना दे दी। भाई समेत अन्य परिजनों ने पहुंचकर जनाजा रुकवाकर जमकर हंगामा किया। शव जाने के बाद मायके वालों ने देवर राजा को जमकर पीटा भी। पुलिस ने पति व देवर को हिरासत में ले लिया है।
सलमा आफरीन (35) का पति शाह आलम ठेले पर अंडे बेचता है। सलमा के बड़े भाई बेकनगंज निवासी मो. अकमल ने बताया कि बहन की ससुराल में चार ननंद व तीन देवर हैं। बहनों के बहकावे में आकर शाह आलम सलमा को पीटता था। इसके चलते सलमा मायके आ गई थी।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले ही वह ससुराल पहुंची। मो. अकमल के मुताबिक आसपास के लोगों ने उसे बताया कि रविवार देर रात करीब तीन बजे ससुराल वाले उसे पीट रहे थे। उसकी आंखों में मिर्च तक झोंक दी। लाल मिर्च जलाकर धुआं दिया गया। आसपास के लोगों ने पूछा तो ससुराल वालों ने बताया कि उस पर भूत सवार है, वही उतारा जा रहा है।

रविवार सुबह करीब 10 बजे उन लोगों ने कोरोना से मौत होने की अफवाह उड़ाई और जनाजा निकालने की तैयारी करने लगे। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आंख और पीठ पर चोटों के निशान
थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट होगा। सलमा की आंख के पास और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिर पर पट्टी भी बंधी थी, जिससे भारी वस्तु के प्रहार से उसका सिर फटने की आशंका है।
भूखा रखते थे, बच्चों से भी नहीं मिलने देते थे
आसपास के लोगों ने बताया कि ससुराल वालों ने सलमा को एक सप्ताह से खाना नहीं दिया था। आसपास के लोग चोरी छिपे खाना दे देते थे। छह माह की छोटी बच्ची समेत चार बच्चे कौनेन (12), जोया (10), कादरीना (6) हैं। आरोप है कि सलमा को बच्चों से भी नहीं मिलने देते थे।