फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Death of national bird in Fatehpur, Python swallowed peacock, people hit it with sticks then spewed out, crema

फतेहपुर में राष्ट्रीय पक्षी की मौत: अजगर ने मोर को निगला, लोगों ने लाठी से मारा...तो उगला बाहर, अंतिम संस्कार

Tue, 22 Aug 2023 04:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Aug 2023 04:17 PM IST
सार

Fatehpur News: रेंजर ने बताया कि करीब दस फिट लंबे अजगर को सुरक्षित स्थान में भेज दिया गया। मृत मोर के शव को तिरंगा में लपेटकर राजकीय सम्मान के साथ गांव मे ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
Death of national bird in Fatehpur, Python swallowed peacock, people hit it with sticks then spewed out, crema
,मोर का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र में अजगर के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। मोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना क्षेत्र के यासीनपुर के जंगल मे मंगलवार को बच्चों ने अजगर देखा, जो राष्ट्रीय पक्षी मोर को आधा निगल चुका था।

विज्ञापन

बच्चों ने शोर शराबा करने पर मौके पर भीड़ लग गई। लोगों के लाठी-ड़डे से अजगर को दबाने से अजगर ने मोर को उगल दिया, तब तक मोर की मौत हो चुकी थी। प्रधान जितेंद्र कुमार साहू की सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी आरएल सैनी के साथ वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच।
विज्ञापन

इसके बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया। रेंजर ने बताया कि करीब दस फिट लंबे अजगर को सुरक्षित स्थान में भेज दिया गया। मृत मोर के शव को तिरंगा में लपेटकर राजकीय सम्मान के साथ गांव मे ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौके पर वन दरोगा अभिनव सिंह, रामराज, सुभाष आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed