फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of an artist playing harmonium in Katha in Kanpur Dehat, suddenly fell on the stage

मौत का क्या भरोसा: कथा में हरमोनियम बजाते कलाकार की मौत, हंस जब उड़ा, तो अकेला उड़ा...और मंच पर ही गिरे

Sun, 26 Feb 2023 10:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Feb 2023 10:02 PM IST
सार

मदारपुर गांव में कथा के दौरान हारमोनियम बजाते समय घटना हुई। कथा के दौरान कलाकार भजन गाते समय अचानक मंच पर गिर पड़ा। लोग उन्हें आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Death of an artist playing harmonium in Katha in Kanpur Dehat, suddenly fell on the stage
मृतक कलाकार और रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में मैथा तहसील के मदारपुर गांव में कथा के दौरान हारमोनियम पर ...हंस जब उड़ा तो अकेला उड़ा गाना बजाते हुए कलाकार की मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और बिलखने लगे। पोस्टमार्टम से इनकार कर परिजन शव औरैया के अजारा गांव स्थित घर ले गए।

विज्ञापन

मदारपुर गांव निवासी अनिल बाजपेई काफी समय से भागवत व मानस कथा कराते आ रहे हैं। रविवार की शाम को रूरा भटौली गांव निवासी आलोक कुमार पांडेय कथा कह रहे थे। इस दौरान वह कीर्तन जिंदगी में हजारों का मेला, हंस जब उड़ा तो अकेला उड़ा... गा रहे थे।
विज्ञापन

उनके साथ हारमोनियम पर औरैया के अजारा गांव निवासी कप्तान सिंह (45) संगत कर रहे थे। इसी बीच अचानक कप्तान सिंह की तबीयत बिगड़ गई और वह कथा मंच पर ही गिर गए। वहीं हारमोनियम के स्वर बंद होने पर कथा वाचक का ध्यान गया, तो उन्होंने कप्तान सिंह को उठाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर कथा वाचक आयोजक की मदद से उनको लेकर जिला अस्पताल गए। वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन बिलख पड़े। पोस्टमार्टम से इनकार कर परिजन शव लेकर गांव चले गए।

रूरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि किसी ने मामले की जानकारी नहीं दी। इधर, कथा आयोजक समिति के अनिल बाजपेई ने बताया कि घटना की वजह से कथा को विराम दिया गया है। परिजनों शव को अजारा गांव लेकर लौट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed