{"_id":"61d35198bf72547bbd2f1550","slug":"death-of-a-young-man-injured-in-the-fight-relatives-refused-to-cremate-the-dead-body-pukhrayan-news-knp6733608155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से किया इनकार
विज्ञापन
पुखरायां में युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
बरौर। मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वे एसपी को बुलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
सूचना पर सीओ आशापाल सिंह कई थानों का फोर्स लेकर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामला हत्या में तरमीम किया जा रहा है।
मुंडेरा गांव के लोकतंत्र सेनानी गुरुप्रसाद ने बताया कि बेटे दीपांशु (24) ने गांव के ही रामकुमार को डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। बेटे ने उधार मांगा तो विवाद हो गया। आरोप है कि 27 दिसंबर को वह घर से पुत्र को ले गए और शराब पिलाई।
विज्ञापन
इसके बाद रामकुमार, उसका साला अविनाश और लवकुश ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। कानपुर हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की शाम उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम शव गांव लाया गया। सूचना पर भोगनीपुर, बरौर, डेरापुर थाने के फोर्स के साथ सीओ आशापाल सिंह पहुंच गए।
परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाए जाने की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सीओ ने समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस पर सही व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाया।
बरौर एसओ गंगा सिंह परिजनों को समझाते रहे। बताया कि मामला हत्या में तरमीम किया जा रहा है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने कल और तहरीर देने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही है। सीओ ने बताया कि उनका कोई रिश्तेदार आना है। इसलिए शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात किया गया है।