{"_id":"66dfdea9743c4f718d034d3c","slug":"death-of-a-middle-aged-man-injured-in-a-fight-sho-suspended-taking-previous-incidents-lightly-proved-costly-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: मारपीट में घायल अधेड़ की मौत का मामला, थानाध्यक्ष निलंबित…पूर्व की घटनाओं को हल्के में लेना पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: मारपीट में घायल अधेड़ की मौत का मामला, थानाध्यक्ष निलंबित…पूर्व की घटनाओं को हल्के में लेना पड़ा भारी
Tue, 10 Sep 2024 11:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:23 AM IST
सार
Hardoi News: कासिमपुर थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में घायल अधेड़ की मौत हो गई थी। मामले में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एक अन्य मामले में मृतक आश्रित का भर्ती प्रस्ताव लंबित रखने में उप निरीक्षक भी निलंबित हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर धतिगढ़ा गांव में बीती एक सितंबर को हुई मारपीट में घायल अधेड़ की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस अधीक्षक ने कासिमपुर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि महमूदपुर धतिगढ़ा में 17 अगस्त को दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी।
विज्ञापन
इस घटना में थानाध्यक्ष राम लखन ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसकी वजह से दोनों पक्षों में एक सितंबर को फिर से मारपीट हुई। थानाध्यक्ष कासिमपुर राम लखन ने उक्त घटना के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई नहीं की। इसके कारण पुलिस की छवि धूमिल हुई। सीओ संडीला सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट के आधार पर राम लखन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में प्रधान लिपिक कार्यालय में तैनात सहायक उप निरीक्षक लिपिक अबरार अहमद को भी निलंबित कर दिया गया है। अबरार अहमद पर आरोप है कि मृतक आश्रित भर्ती का प्रस्ताव एक माह से अधिक समय हो जाने के बाद भी लंबित रखा गया। प्रधान लिपिक कार्यालय से मिली रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने उपनिरीक्षक अबरार अहमद को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकार नगर को सौंपी गई है।
विज्ञापन