फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः फतेहपुर में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, छप्पर के नीचे सो रहे थे मां-बाप

Fri, 03 Aug 2018 02:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Aug 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
death due to collapse of raw house in Fatehpur
कच्चा मकान गिरने से बच्ची की मौत
यूपी के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक गांव में कच्चा मकान गिरने से 10 वर्षीय बच्ची की दबकर मौत हो गई। वहीं मलबे में फंसे 2 बच्चों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया।


फतेहपुर नारायनपुर मजरे मथैयापुर में बीती रात लगभग एक बजे गहरी नींद में सो रहे जितेंद्र सिंह का घर छत सहित गिर गया। जिसमें उसकी एक लड़की आशमा (10), आशा (12), विपिन (13) दब गए।
 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- शोरगुल सुनकर पूरा गांव इकट्ठा...

 

death due to collapse of raw house in Fatehpur
गम्भीर रूप से घायल विपिन कुमार,आशा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जितेन्द्र सिंह और उसकी पत्नी शीला देवी छप्पर के नीचे थे जबकि सभी बच्चे बरामदे के नीचे सो रहे थे। घर गिरने की आवाज और शोरगुल होने पर पूरा गांव इकट्ठा हो गया। जिससे दबे बच्चों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू हुए। 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- आशमा की सांसें थम चुकी थीं...

death due to collapse of raw house in Fatehpur
घर गिरने की आवाज और शोरगुल होने पर पूरा गाँव इकट्ठा हो गया

लोगों ने सभी बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक आशमा की सांसें थम चुकी थीं। गंभीर रूप से घायल विपिन कुमार और आशा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशमा प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में कक्षा 4 की छात्रा थी। जबकि विपिन और आशा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मथैयापुर में पढ़ते हैं। 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- आर्थिक मदद का भरोसा....

विज्ञापन
विज्ञापन
death due to collapse of raw house in Fatehpur
घटना की जानकारी देती मृतक बच्ची की मां

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को सूचना जितेंद्र सिंह ने दी है। ग्राम प्रधान रामेश्वर ने आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed