फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deal for one lakh rupees to write a false report, only 30 thousand were given

Kanpur News: झूठी रिपोर्ट लिखाने के लिए एक लाख रुपये में साैदा, दिए सिर्फ 30 हजार

Sun, 24 Aug 2025 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Deal for one lakh rupees to write a false report, only 30 thousand were given
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कानपुर। भाजपा नेता रवि सतीजा के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाने वाली लड़की ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि इसके लिए एक लाख रुपये में बात हुई थी सिर्फ 30 हजार रुपये ही दिए गए थे। बाकी के रुपये शैलेंद्र यादव और अभिषेक बाजपेई ने रख लिए थे। हालांकि बाद कुछ रुपये और दिए गए थे। इसके बाद उसे, उसकी बहन और अन्य को बिहार भेज दिया गया था। पुलिस अन्य युवतियों की तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की ने बताया कि वह रवि सतीजा के होटल व आवास में कभी नहीं गई थी। उसको शैलेंद्र यादव और अभिषेक बाजपेयी ने समझाया था। कई बार बाहर से होटल जरूर दिखाया था। उसको घर के कामकाज करने के बारे में बताया गया था। घटना के दिन उसको अभिषेक बाजपेयी लेकर घर गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 164 के बयान कराने के बाद लड़की और उसकी बहन को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। पुलिस उनके संपर्क में है। उसने खतरा होने की बात भी अधिकारियों से कही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed