{"_id":"65f302f6f41b1099b70d1bf8","slug":"dead-cattle-of-cowshed-tied-in-tractor-trolley-and-dragged-video-goes-viral-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता शर्मसार: गोशाला के मृत गोवंश को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता शर्मसार: गोशाला के मृत गोवंश को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल
Thu, 14 Mar 2024 07:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Mar 2024 07:33 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले में मृत गोवंश को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांधकर घसीटने का मामला सामने आया है। घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। बीडीओ ने कहा जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मृत गोवंश को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांधकर घसीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले की एक गोशाला में गोवंश के मृत होने पर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांधकर घसीटे जाने का मामला सामने आया है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत सुगिरा का बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
प्रदेश सरकार गोवंशों के संरक्षण के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते मवेशियों का बेहतर संरक्षण नहीं हो पा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में गोशालाएं संचालित हैं। जहां शासन की ओर से हरा चरा भूसा, गुड़, चना आदि खाने-पीने की व्यवस्था के लिए बड़ी धनराशि खर्च की जाती है, लेकिन गोशालाओं में रह रहे गोवंशों की स्थिति खराब है और आए दिन उनकी मौत हो रही है। गुरुवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में मृत गोवंश को एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे बांधकर घसीटते हुए ले जाते नजर आ रहा है। घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। वायरल वीडियो सुगिरा गोशाला का बताया जा रहा है। जहां वर्तमान में 200 गोवंश संरक्षित हैं। ग्राम प्रधान कुसुम कुशवाहा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। खंड विकास अधिकारी जैतपुर मूलचंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।