फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body was hidden in the house after killing the middle aged, the local residents called the police due to

अधेड़ की हत्या, घर में छिपाया शव: घर में ही लाश जला रहे थे, दुर्गंध पर मोहल्लेवासियों ने दी पुलिस को बुलाया

Tue, 22 Aug 2023 05:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Aug 2023 05:12 PM IST
सार

Unnao Crime: सीओ विजय आनंद ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ चल रही है। अधेड़ कौन है अभी इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Dead body was hidden in the house after killing the middle aged, the local residents called the police due to
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला न्यूकटरा में अधेड़ की हत्या कर शव घर में रख लिया। सोमवार को घर से दुर्गंध आना शुरू हुई, तो मोहल्ले के लोगों को शक हुआ। मंगलवार को जब इसी घर से मांस जलने की दुर्गंध आने लगी, तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस ने मकान मालिक सहित दो को नशे की हालत में पकड़ा है। मृतक कौन है, उसकी हत्या क्यों और कैसे की गई इसकी जानकारी के लिए पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। न्यू कटरा मोहल्ला निवासी संतोष कनौजिया के घर करीब (55) वर्षीय अधेड़ की हत्या करने के बाद अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपी के घर से सोमवार से दुर्गंध आ रही थी, लेकिन मोहल्लेवासी कुछ समझ नहीं पाए। मंगलवार को उसी घर से जलने की दुर्गंध आने लगी। पुलिस को मोहल्लेवासियों ने घटना की जानकारी दी। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घर के अंदर देखा अधेड़ का शव जल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए हैं साक्ष्य
यह देख उन्होंने सीओ विजय आनंद और फोरेंसिक टीम को बताया। टीम के साथ मौके पर पहुंचे सीओ ने जांच की। पुलिस ने मकान मालिक संतोष और नगर के मोहल्ला मुन्नूमियां तलइया निवासी शेरू को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed