फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of youth found in Jalaun

जालौन: बस से गिरे एक युवक का शव मिला, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

Sun, 06 Mar 2022 02:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Mar 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Jalaun
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में रेढर थाना क्षेत्र के बंगरा रोड पर शनिवार सुबह हुए हादसे में जान गंवाने वाले युवक का शव रविवार सुबह मिलने से हड़कंप मच गया। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर करीब 3 घंटे बाद 11 बजे ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 8 बजे बंगरा रोड पर उरई से ग्वालियर जा रही प्राइवेट बस कमसेरा के पास सैय्यद मजार के पास पलट गई थी। ग्रामीण और राहगीरों ने लोगों को निकाल कर जालौन सीएससी पहुंचाया था। हादसे में मामूली रूप से 10 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


रविवार को टहलने निकले ग्रामीणों ने खंदी में ही भरे पानी में एक शव उतरता देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने लगी तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक युवक की शिनाख्त परधानी निवासी मोहन दास पाल (42) पुत्र हरीराम के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बांग्ला रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम माधौगढ़ और सीओ जालौन मौके पर पहुंच गाए। उनके मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर परिजनों ने करीब तीन घंटे बाद 11 बजे जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed