फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of young man found hanging in house

Kanpur News: घर में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Fri, 15 Mar 2024 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 15 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in house
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के रसबल में बुधवार रात को एक युवक ने घर के बरामदे के कुंडे में धोती से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रसबल निवासी गुड्डू कुमार (22) गुजरात में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। पिता पुत्तीलाल ने बताया कि बेटा अक्तूबर महीने में एक युवती को अपने साथ लेकर आया था। कानपुर पुलिस के दबिश देने पर वह युवती के साथ वापस गुजरात चला गया था। 19 फरवरी को उसके भाई प्रमोद कुमार सड़क हादसे में घायल हो गया। इसकी जानकारी पर वह युवती के साथ घर वापस आ गया था। चार मार्च को युवती घर जाने की बात कहकर चली गई। इसके बाद वह नहीं लौटी। युवती के न आने से बेटा परेशान रहता था। बुधवार रात को खाना खाने के बाद वह घर के बाहर सोने चला गया। सुबह जागने पर उसने बेटे को कई बार पुकारा, जवाब न मिलने पर अंदर जाकर देखा तो बरामदे में उसका शव लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल की है। चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed