{"_id":"6625658323070f6ed40d7666","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-noose-kanpur-news-c-220-1-akb1007-111605-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
Mon, 22 Apr 2024 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के प्रयागपुर में रविवार सुबह एक युवक का शव कमरे में बने व्याले में धोती के फंदे पर लटकता मिला। पड़ोसियों की जानकारी पर आए परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रयागपुर निवासी राजू कठेरिया ने बतया कि उसके पांच साल के नाती अंश की तबीयत बिगड़ जाने पर बीते आठ दिनों से कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घर पर सिर्फ छोटा बेटा अतर सिंह (21) अकेला था। रविवार सुबह घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने उसको आवाज देकर बुलाया। जबाव न मिलने पर उन्होंने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो बेटे का शव कमरे के बयाला (लेंटर डालने के दौरान दीवार चुनाई में छूटा हिस्सा) में धोती के फंदे पर लटक रहा था। अनहोनी की जानकारी पर मृतक की मां गीता देवी, भाई गुलाब, बहन अंगूरी रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की है। उप निरीक्षक नेम सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।