फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of newly married woman found hanging, accused of murder

Kanpur News: नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Mon, 08 Apr 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging, accused of murder
बकेवर। नवविवाहित का शव शनिवार शाम फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। नौ माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मड़ैया दिलीप नगर निवासी अमित निषाद, उसके पिता नीतीश, मां विमला देवी शनिवार को गेहूं की फसल काटने गए थे। अमित का 13 वर्षीय भाई भाई रीसू बकरियां चराने गया था। शनिवार शाम करीब शाम साढ़े छह बजे रीसू घर पहुंचा तो उसे बाहरी कमरे में भाभी संगीता (19) का शव फंदे पर लटका मिला। घबराकर वह चीख पड़ा और भागते हुए खेत पर पहुंचा। जहां उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सभी लोग दौड़ते हुए घर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली। बताया गया कि संगीता की शादी छह जून 2023 को अमित के साथ हुई थी। संगीता का मायका कानपुर देहात के डेरापुर थानाक्षेत्र के निटर्रा गांव में है। अमित संगीता के साथ सूरत में रहता था। जनवरी में संगीता को लेकर गांव आया था। दो माह पहले ही संगीता ने बेटे को जन्म दिया था। अमित ने पुलिस को बताया कि संगीता उससे सूरत चलने की कुछ समय से जिद कर रही थी, लेकिन बच्चा छोटा होने और फसल कटाई के कारण उसने कुछ दिन बाद चलने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित के मुताबिक, इसी बात से नाराज होकर संगीता ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं मृतका के नाना रामबाबू निषाद निवासी ग्राम फरीदपुर निटर्रा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात ने बताया कि संगीता की शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर संगीता को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर संगीता की हत्या कर दी। नाना ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed