फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a young man found on the highway, he was murdered by slitting his throat, could not be identified

Unnao Crime: हाईवे पर मिला युवक का शव, गला रेतकर हुई है हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी है पुलिस

Sat, 09 Sep 2023 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Sep 2023 12:19 PM IST
सार

Unnao News: सीओ सिटी ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्निफर डॉग घटनास्थल के कर्मी बिजलामऊ गांव तक गया और एक तालाब के पास पहुंचकर घटना स्थल लौट आया। प्लॉट एक क्रेन संचालक का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Dead body of a young man found on the highway, he was murdered by slitting his throat, could not be identified
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में शुक्लागंज के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। धारदार हधियार से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या की गई है। सूचना पर एएसपी और सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन

अनुमान है कि किसी वाहन से यहां लाकर युवक की हत्या की गई है। पुलिस वाहन लूट के बिंदु पर भी तफ्तीश कर रही है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन के किनारे शनिवार सुबह एक ढाबा के पास शव मिला।
विज्ञापन

सड़क से करीब 50 मीटर दूरी पर स्थित एक बंद प्लॉट के पास मृत मिले युवक की किसी धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या की गई है। मृतक नीली शर्ट और काला लोअर पहने हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक क्रेन संचालक का है प्लॉट
फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। स्निफर डॉग घटनास्थल के कर्मी बिजलामऊ गांव तक गया और एक तालाब के पास पहुंचकर घटना स्थल लौट आया। प्लॉट एक क्रेन संचालक का बताया जा रहा है। सीओ सिटी ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed