फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree, used to work in the hotel

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, होटल में करता था काम

Sat, 25 Dec 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree, used to work in the hotel
सरवनखेड़ा। गजनेर क्षेत्र के लोहारी में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लोहारी गांव निवासी राजन सिंह (21) विजय नगर कानपुर में रहकर एक होटल में खाना बनाता था। वह गुरुवार की रात होटल में काम खत्म करने के बाद गांव के लिए निकला। शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने उसका शव प्राइमरी स्कूल के पास लगे नीम के पेड़ पर फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

इस पर लोगों ने सूचना परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर राजन का बैग व जूते पड़े थे। जानकारी पर मां बसंती व पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पामा चौकी इंचार्ज शिव शंकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं परिजनों ने रात में राजन के घर नहीं आने की बात कही। लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed