{"_id":"65f9c8cbce54565b4e006637","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-kanpur-news-c-220-1-akb1007-110260-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव
Tue, 19 Mar 2024 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के बलाई बुजुर्ग में मंगलवार सुबह खेत में खड़े आम के पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बलाई बुजुर्ग निवासी धीरेंद्र (22) पुत्र स्व. राम प्रताप गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। पांच भाइयों में वह तीसरे नंबर का था। उसकी चार बहनें भी हैं। जिसमें दो की शादी हो चुकी है। मंगलवार सुबह खेतों पर काम करने गए किसानों ने उसका शव अमर सिंह के खेत में खड़े बबूल के पेड़ पर मफलर के सहारे लटकता देखा। अनहोनी की जानकारी पर मां सरोजनी देवी, बहन गोल्डी व राधा रोती बिलखती हुई मौके पर पहुंच गईं। चार माह पहले बीमारी से पति की मौत के बाद बेटे का शव देख मां सरोजनी बेसुध हो गई। पुलिस पूछताछ में मां व बहन ने बताया कि सोमवार रात को वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी आसपास के क्षेत्र में तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं।