{"_id":"652ee13625b2459600034bd7","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-outside-the-house-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-4245-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: घर के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: घर के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Wed, 18 Oct 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के कौसम में मंगलवार सुबह घर के बाहर पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतार कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कौसम निवासी धर्मराज सोनकर का बेटा रिंकू (19) जेसीबी का ऑपरेटर था। मंगलवार सुबह घर के बाह लभेड़ के पेड़ पर रस्सी के सहारे उसका शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
परिजनों ने बताया कि सोमवार को रिंकू परिवार के आयोजित समारोह में शामिल होने गया था। इसके बाद वहां हुई कहासुनी के बाद वह घर लौट आया। परिवार के लोग भी देर रात शामिल होकर घर लौट आए। इसके बाद सभी सो गए। सुबह रिंकू फंदे पर लटका मिला। रिंकू की मौत पर राम बचन, बहन कोमल, कंचन, काजल का बुरा हाल रहा। भाई ने बताया कि रिंकू की शादी नहीं हुई थी। घर की जिम्मेदारी उस पर थी। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि कि सोमवार को एक कार्यक्रम में बाद विवाद की जानकारी मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।