फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree in Salempur

Kanpur News: सलेमपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sat, 11 Nov 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 11 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree in Salempur
डेरापुर। थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव के खेत में एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फाेरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सलेमपुर गांव निवासी रामप्रकाश संखवार का चौथे नंबर का बेटा सुनील उर्फ कन्हैया (21) टेंट में मजदूरी का काम करता था। गुरुवार की रात करीब 9 बजे घर से खाना खाकर साइकिल लेकर निकला था। शुक्रवार सुबह उसका शव कुड़ावल गांव से कुछ दूरी पर रामचंद्र अवस्थी के खेत के पास खड़े आम के पेड़ में नायलॉन की रस्सी से फंदे पर लटका मिला। जबकि साइकिल पास में ही पड़ी थी। शव मिलने की जानकारी होते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। शिनाख्त होने पर ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख कर रोने बिलखने लगे। मृतक के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दरोगा विमल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य के तौर पर मिट्टी का नमूना संकलित किया। निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मौत का कार स्पष्ट नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

-----
पूर्व में आत्महत्या करने का किया था प्रयास
- सुनील उर्फ कन्हैया के मौत की जानकारी मिलते ही मां सावित्री देवी, भाई दौलत सिंह ,राजकुमार, छोटू, गुड्डू, बहन शकुंतला देवी, रेखा,सोनी बिलखती रही। गांव के लोगों में चर्चा रही कि सुनील पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है। इधर परिवार के लोग पुलिस घटना को लेकर सही जानकारी नहीं दे सकें। वहीं कुछ लोग अनहोनी की आशंका जताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed