फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of a pregnant woman was found hanging in the noose in Farrukhabad

Farrukhabad: फांसी के फंदे में झूलता मिला गर्भवती महिला का शव, परिजन बोले- सुसराली करते थे प्रताड़ित

Tue, 07 Feb 2023 07:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Feb 2023 07:55 PM IST
सार

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक गर्भवती महिला का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Dead body of a pregnant woman was found hanging in the noose in Farrukhabad
गांव नरसिंहपुर में गर्भवती की मौत पर बिलखती मां व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर में गर्भवती महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने युवक के घरवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

गांव नरसिंहपुर निवासी कुलदीप का कन्नौज जनपद के थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव गोआ निवासी 20 वर्षीय राधा से प्रेम प्रसंग हो गया। 10 माह पहले कुलदीप उसके परिजनों की मर्जी के बगैर उसे अपने घर ले आया। दोनों वैवाहिक जीवन की तरह साथ-साथ रहने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद में राधा के परिजनों का भी आना जाना हो गया और वे शादी के लिए राजी हो गए। दोनों ओर से यह बात होने लगी कि सामूहिक विवाह समारोह में शादी कर दी जाए। कुलदीप नोएडा में सिलाई कारखाने में काम करता है। उसके अन्य भाई भी बाहर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में सोई थी राधा
पिता की मौत हो चुकी है। घर पर मां कमला देवी, राधा के साथ रह रहीं थीं। कुलदीप तीन दिन पहले ही नोएडा गया है। मंगलवार सुबह राधा का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। कुलदीप की मां ने बताया राधा कमरे में सोई थी और वे बाहर बरामदे में सो रहीं थीं।

सुबह कमरे में लटका मिला शव
सुबह छह बजे आवाज दी, तो कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद कमरे में जाकर देखा वह फंदे पर लटकी थी। इसके बाद प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। इस पर नायब तहसीलदार सृजन कुमार, एसएसआई विनोद यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर नमूने लिए और फोटोग्राफी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद राधा की मां राजवंती, पिता रामौतार व अन्य परिजन पहुंच गए। उन्होंने कुलदीप व परिजनों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा राधा के पास फोन नहीं था और न ही उससे बात कराते थे। राधा की मां बहनें और अन्य परिजन बुरी तरह बिलख रहे थे। इंस्पेक्टर जेपी पाल ने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed