फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of a girl found missing for eight days

इटावा: सात दिन से लापता युवती का कंकाल खेत में मिला, भाई ने कपड़ों व चप्पलों से की मृतका की शिनाख्त

Sat, 26 Sep 2020 06:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Sep 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found missing for eight days
युवती की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चक से 19 सितंबर को सुबह 11 बजे लापता हुई 23 वर्षीय युवती का कंकाल शनिवार को सुबह गांव के पास ही बाजरे के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने कपड़े व चप्पलें देखकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


नगला चक के राजीव कुमार पुत्र कुंवरपाल जाटव ने बताया कि उसकी बहन 23 वर्षीय रीता 19 सितंबर को सुबह 11 बजे घर से निकली थी। वह सिलाई सीखने के लिए गांव के ही भारत सिंह के यहां गई थी।
विज्ञापन


देर शाम तक नहीं आने पर हर जगह ढूंढा। 22 सितंबर को थाना जसवंतनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे घास लेने गए ग्रामीणों ने बाजरे के खेत के नजदीक बदबू आने पर कंकाल पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लापता युवती के भाई राजीव ने कपड़ों व वहीं पड़ी चप्पलों से रीता की शिनाख्त की। सीओ जसवंतनगर रमेशचंद्र ने पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंकने का मामला बताया। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed