फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body found in canal at unnao

उन्नाव: नहर में मिला एचपी प्लांट का विजिटर कार्ड रखे युवक का शव, कहीं लापता टैंकर चालक का तो नहीं

Tue, 17 Sep 2019 11:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Sep 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
dead body found in canal at unnao
शव के बारे में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे आदर्श नगर से गुजरी शारदा नहर में एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। जेब से एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट का विजिटर कार्ड मिलने से सनसनी फैल गई। पांच दिन पहले प्लांट में टैंकर से गैस रिसाव होने और आग लगने की घटना के बाद से लापता चल रहे चालक का शव होने की आशंका पर पुलिस ने प्लांट के अधिकारियों से संपर्क कर शव की पहचान कराने की कोशिश की पर देर शाम तक पहचान नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


सुबह राहगीरों ने युवक का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। शव चार से पांच दिन पुराना होना बताया जा रहा है। युवक की जेब से उन्नाव एलपीजी संयंत्र का विजिटर कार्ड व 50 रुपये मिले।
विज्ञापन


 

कार्ड मेें विजिटर संख्या 021 दर्ज थी। इस पर पुलिस कर्मियों ने एचपी गैस प्लांट के अधिकारियों से संपर्क किया। साथ ही 12 सितंबर को प्लांट में टैंकर में गैस रिसाव से आग लगने और एक टैंकर चालक आरिफ के लापता होने पर शव उसी का होने की आशंका व्यक्त की।

प्लांट के मैनेजर से जानकारी पर पता चला कि विजिटर कार्ड उन्हीं के प्लांट का है पर उनकी ओर से कार्ड जारी नहीं किया गया। कार्ड में उनके दस्तखत और मुहर नहीं है। पुलिस ने पहचान के लिए लापता चालक के टैंकर मालिक गुजरात निवासी संजय अग्रवाल को बुलाया।

पोस्टमार्टम पहुंचे संजय ने चालक का शव न होने की बात कही। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए शव का फोटो लापता चालक आरिफ के परिजनों को भेजा। कोतवाल के मुताबिक परिजनों ने भी टैंकर चालक आरिफ का शव न होने की बात कही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed