फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead bodies of two including young man found hanging returned from Delhi

फतेहपुर: दिल्ली से लौटे युवक समेत दो के फंदे से लटके मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 10 Jun 2020 07:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Jun 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two including young man found hanging returned from Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में दिल्ली से लौटे युवक व अचलगंज थाना क्षेत्र में मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। शव देख परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है हालांकि वह इसकी वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव निवासी किशोर त्रिवेदी ने लगभग 8 साल पहले बांगरमऊ में नया मकान बनाया था। इस मकान में उनकी पत्नी मीरा व छोटा बेटा सौरभ रहता है। जबकि किशोर त्रिवेदी अपने 22 वर्षीय बड़े बेटे गौरव के साथ दिल्ली में यूनिवर्सिटी गेट के सामने अपना बुक डिपो चलाते हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन से पहले 20 मार्च को किशोर त्रिवेदी दिल्ली से वापस अपने बांगरमऊ वाले घर आ गए। जबकि उनका बेटा गौरव पांच दिन पहले दिल्ली से घर बांगरमऊ पहुंचा। मंगलवार शाम गौरव बांगरमऊ वाले घर से अपने पैतृक घर कमलापुर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह बांगरमऊ वाले मकान में रह रहे छोटे भाई सौरभ ने गौरव को फोन मिलाया। कई बार फोन न उठने पर वह बांगरमऊ से गांव कमलापुर पहुंचा। घर के कमरे में छत के कुंडे में भाई गौरवका शव रस्सी से लटका देख वह सन्न रह गया।

उसने फोन कर अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन गौरव का शव देख बदहवास हो गए। पिता किशोर त्रिवेदी की सूचना पर पहुंची ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हरिकेश राय ने बताया कि मृतक के पिता ने आत्महत्या की तहरीर दी है। कारण स्पष्ट नहीं किया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अचलगंज। थाना क्षेत्र के चपरी शाहपुर निवासी संतोष सिंह के 19 वर्षीय पुत्र शिवशंकर उर्फ गोलू का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय मृतक  की मां एक रिश्तेदार के यहां दसवीं संस्कार में शामिल होने गयी थी।

छोटा भाई अंशू घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर डेढ़ बजे अंशू घर पहुंचा तो कमरे में भाई शिवशंकर का शव देख बदहवास हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक की मां के साथ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मां बेटे का शव देख कांप गई।

पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed