{"_id":"6a328ec326a70792020e8791","slug":"dcm-truck-runs-over-two-friends-returning-after-distributing-wedding-cards-groom-critically-injured-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी की खुशियां मातम में बदलीं: कार्ड बांटकर बाइक से लौट रहे दो दोस्तों को डीसीएम ने रौंदा, दूल्हा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: कार्ड बांटकर बाइक से लौट रहे दो दोस्तों को डीसीएम ने रौंदा, दूल्हा गंभीर
Thu, 18 Jun 2026 05:49 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:49 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कार्ड बांटकर लौट रहे दो दोस्तों को डीसीएम ने रौंद दिया। दुर्घटना में दूल्हे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रहे युवक की बाइक में बुधवार को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक व उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सौ शैया अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र के ग्राम नगला बहोरी निवासी पुष्पराज (25) की 26 जून को शादी है। मंगलवार सुबह वह दोस्त बेवर क्षेत्र के ग्राम वीलपुर निवासी शिवम यादव (24) के साथ बाइक से कार्ड बांटने निकला था। दोनों निमंत्रण पत्र वितरित कर दोपहर में गांव लौट रहे थे। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बरुआ सबलपुर के सामने एक ढाबे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीसीएम की रफ्तार काफी तेज थी। बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर डीसीएम सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि गंभीर हालत में तिर्वा से रिजेंसी भेजा गया था पर चिकित्सकों ने इलाज से मना कर दिया।
विज्ञापन
होनी है पुष्पराज की शादी
परिजनों ने बताया कि पुष्पराज के पिता सुखदेव पुलिस महकमे में एसआई के पद पर कार्यरत हैं। पुष्पराज का तिलक समारोह 21 और 26 जून को बरात औरैया जिले के ग्राम पूर्वा पुने जानी है। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।