फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DCM collided with truck from behind, driver died

Kanpur News: ट्रक में पीछे से भिड़ा डीसीएम, चालक की मौत

Mon, 12 Oct 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 12 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
DCM collided with truck from behind, driver died
रनियां (कानपुर देहात)। कानपुर-सिकंदरा राजमार्ग पर उमरन के पास रविवार सुबह हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने पर पीछे से आ रहा टमाटर लदा डीसीएम भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में फंसकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना क्रम के अनुसार मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अमायन बड़ी पट्टी निवासी आशीष कुमार गोयल (21) डीसीएम में टमाटर लादकर चकरपुर (कानपुर) मंडी जा रहा था। रविवार भोर में वह रनियां के उमरन स्थित हाईवे किनारे एक पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा टकराया। घटना में क्षतिग्रस्त केबिन के अन्दर स्टेयरिंग में बुरी तरह से आशीष फंस गया और छटपटाने लगा। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घटना के बाद उसे बाहर निकालने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इस पर पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर रनियां थानाध्यक्ष सौरभ सिंह और उप निरीक्षक उमेश कुमार गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने हाइड्रा व जेसीबी मशीन की मदद से केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन इससे पहले उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवा दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed