{"_id":"6a32f9bfdf769c52e40ae6dd","slug":"daya-rasulabad-defeated-phaphund-by-46-runs-kanpur-news-c-220-1-akb1007-144398-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दया रसूलाबाद ने फफूंद को 46 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दया रसूलाबाद ने फफूंद को 46 रनों से हराया
Thu, 18 Jun 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
झींझक। नगर के जूनियर स्कूल मैदान में नया सवेरा स्पोर्ट्स कमेटी के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय झींझक प्रीमियर लीग (जेपीएल) नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ मंगलवार रात को रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार से फीता काटकर किया। पहले मुकाबले में दया रसूलाबाद की टीम ने फफूंद 46 रन से हरा दिया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि समन्वय, सामंजस्य और सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से मोबाइल फोन की दुनिया में सीमित न रहकर खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला दया रसूलाबाद और फफूंद की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दया रसूलाबाद ने निर्धारित 10 ओवरों में 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फफूंद की टीम 43 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
इस तरह दया रसूलाबाद ने उद्घाटन मैच पर कब्जा जमाया। दया रसूलाबाद के कप्तान उमंग को शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 25 रन बनाने के साथ दो विकेट भी हासिल किए। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं और आगामी दिनों में प्रतिदिन रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। कार्यक्रम के जिले के अलावा आसपास के जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष प्रताप, अनमोल गुप्ता,आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष दिव्यांशु गुप्ता, उपाध्यक्ष शिवांग दुबे आदि मौजूद रहे।