फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dawood Ansari was associated with a Telegram group created by thugs, sent to jail

Kanpur News: ठगों के बनाए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा था दाउद अंसारी, भेजा जेल

Wed, 29 Apr 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dawood Ansari was associated with a Telegram group created by thugs, sent to jail
कानपुर। रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर भैरव प्रसाद पांडेय और सेवानिवृत्त लेक्चरर पत्नी मीना पांडेय को 12 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 57 लाख की ठगी के आरोपी टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े हुए थे। उन्हें कोलकाता राहुल नाम का युवक बैंक खाते दिलाने और रकम ट्रांसफर कराने के निर्देश दिया करता था। उसका संपर्क कंबोडिया के साइबर अपराधियों से है। यह जानकारी साइबर क्राइम ब्रांच को सीआईएएफ के जवान दाउद अंसारी से मिली है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

साइबर क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर हुई थी। जांच के आधार पर जवाहरनगर के जय प्रकाश, पुराने सीसामऊ के शुभांकर सिंह, निरालानगर के विक्रम सिंह, रायपुरवा के विनय प्रताप सिंह और झारखंड के वीरमऊ क्षत्र के राजू ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। इसका संबंध राउरकेला में तैनात सीआईएसएफ जवान दाउद अंसारी से मिले। पुलिस उसे मंगलवार को शहर लेकर आई थी। साइबर क्राइम ब्रांच थाने के प्रभारी सतीश चंद्र यादव ने बताया कि दाउद अंसारी ने कई जानकारियां दी हैं। वह टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा हुआ था। इसमें कई लोग शामिल हैं। उसने कोलकाता के युवक की जानकारी दी है। उसको दाउद अंसारी ने खाता मुहैया कराया था। जय प्रकाश के खाते में 24 लाख रुपये आए थे। यह खाता दाउद ने राहुल को दिया था। वहां से खाते की जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंचाई गई। दाउद को एक प्रतिशत कमीशन मिलता था। करीब सात से आठ महीने से इस काम में सक्रिय होने की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed