{"_id":"571291094f1c1b546e4a6cbe","slug":"date-delay-in-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल यात्रा की तारीख बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल यात्रा की तारीख बढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
साइकिल रैली
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। गेहूं की कटाई के चलते 18 अप्रैल से शुरू होने वाली सपा की प्रदेश स्तरीय साइकिल यात्रा की तारीख बढ़ा दी गई है। साइकिल यात्रा अब एक से दस मई तक निकाली जाएगी। इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से आदेश जारी किया गया है।
सपा मिशन यूपी की शुरुआत साइकिल यात्रा से करना चाहता है। इसके लिए वार्ड स्तर से लेकर विधानसभा स्तर पर साइकिल यात्रा निकालने की तैयार की गई है। यात्रा में शामिल होने वाले सपाइयों का ड्रेस कोड भी निर्धारित कर दिया गया। इसके अनुसार टोपी को अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा कार्यकर्ता के पास साइकिल होना भी जरूरी है। इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव का पत्र जिलाध्यक्षों मिल गए हैं। सपा पदाधिकारी नए आदेश के तहत यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं। शहर अध्यक्ष फजल महमूद, नगर ग्रामीण इकाई अध्यक्ष महेंद्र सिंह, छात्रसभा नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष विक्रम परिहार और नगर इकाई जिलाध्यक्ष सिराज हुसैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से एक मई के लिए आदेश मिल गया है। इसके चलते तैयारी की जा रही हैं।