फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dane Dane Knight Riders and Kings XI win

डेन किंग्स इलेवन और डेन नाइट राइडर्स जीते

Fri, 26 Feb 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 26 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dane Dane Knight Riders and Kings XI win

मो. अरबाज (60 रन) और सौरभ गुप्ता (58) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत डेन किंग्स इलेवन ने डेन इंडियन को 23 रन से मैच हरा दिया।

विज्ञापन


वहीं दूसरे मैच में देव नारायण की धारदार गेंदबाजी (14 रन देकर 6 विकेट) और वरुण मग्गू के नाट आउट 93 रन की बदौलत डेन नाइट राइडर्स ने डेन डेयर डेविल्स को 139 रन से करारी शिकस्त दी।


ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहला मैच डेन किंग्स इलेवन और डेन इंडियन के बीच हुआ। डेन इंडियन ने टॉस जीतकर किंग्स इलेवन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम ने 20 ओवर में 166 रन बनाए। तीसरे विकेट पर 101 रन की साझेदारी रही। जवाब में उतरी डेन इंडियन की टीम 143 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


तापेश चटर्जी ने आठ रन देकर तीन विकेट लिए। दूसरे मैच में नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम की ओर से तरुण मग्गू ने 17 चौकों की मदद से 93 रन और जय प्रकाश ने नौ चौके लगाकर 68 रन बनाए। टीम ने तीन विकेट पर 187 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेयर डेविल्स की टीम 8.4 ओवर में ही 48 रन पर आलआउट हो गई। इस दौरान वाणिज्यकर कमिश्नर मुकेश मेश्राम, एसीएम योगेद्र कुमार, संजीव दीक्षित, हिमांशु, कमल उत्तम, रमन अरोड़ा, संजय बरतरिया, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed