{"_id":"685eed7a65bc36e86d0ef66b","slug":"dandarpur-jhansi-police-will-investigate-the-incident-etawa-news-c-12-knp1024-1166358-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांदरपुर: घटना की विवेचना करेगी झांसी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांदरपुर: घटना की विवेचना करेगी झांसी पुलिस
विज्ञापन
इटावा। दांदरपुर में 21 जून को कथावाचकों के साथ हुई मारपीट व सिर मुड़वाने और कथावाचकों के जाति छिपाने के मामलों के मुकदमों की विवेचना अब झांसी पुलिस करेगी। एसएसपी इटावा के आग्रह के बाद शासन ने यह निर्णय लिया है।
दांदरपुर गांव में 21 जून को कथावाचकों के साथ मारपीट व अभद्रता की गई थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद 23 जून को बकेवर थाने में दो नामजद समेत 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, नामजद कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
वहीं, 24 जून को गांव में कथावाचक पर जाति छिपाकर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आयोजन में मुख्य भूमिका निभा रही महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने जाति छिपाने के मामले में कथावाचक मुकट मणि व संत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
मामले के राजनीतिक तौर पर तूल लेने और दो प्रमुख जातियों का होने की वजह से पुलिस को विवेचना में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शासन से जोन के किसी अन्य जिले से दोनों मामलों की विवेचना कराने का आग्रह किया था। शासन ने झांसी पुलिस को दोनों मामलों की जांच सौंपी है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले की जांच झांसी पुलिस करेगी। शासन से इसकी अनुमति मिल गई है।