फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dacoit pause entered in politics

सियासत में उतरी बंदूक थामने वाली दस्यु सुंदरी

Thu, 26 Jan 2017 11:27 PM IST
अनूप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अनूप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Jan 2017 11:27 PM IST
सार

-सिकंदरा विधानसभा से नामाकंन फार्म खरीदने पहुंची दस्यु सुंदरी सीमा
-कभी बीहड में उनके नाम से कांपते थे लोग

विज्ञापन
dacoit pause entered in politics
दस्यु सुंदरी सीमा यादव (फाइल फोटो)

विस्तार

कभी डाकुओं की हुंकार से कांपने वाले बीहड़ पट्टी में हालात धीरे धीरे सुधर चुके हैं। बंदूक थामने वालों  ने सियासत की राह पकड़ ली है। इन्हीं में एक नाम दस्यु सुंदरी सीमा यादव का जुड़ गया है। वह सिकंदरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं, मंगलवार को जब उन्होंने नामांकन फार्म खरीदा तो यह एलान भी कर दिया कि राजनीति के जरिये वह महिलाओं के अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लडे़ंगी।
विज्ञापन

 

फूलन देवी के बाद राजनीति की राह पकड़ने वाली सीमा यादव दूसरी दस्यु सुंदरी हैं। उनकी कहानी भी फूलन से मिलती जुलती है। सिकंदरा के ही महमूद गांव की रहने वाली सीमा यादव जब 11 साल की थीं, खूंखार डाकू गंभीर सिंह यादव ने उनका घर से अपहरण कर लिया था। बकौल सीमा, इसके बाद  उस पर खूब अत्याचार किए गए। आखिर उसे जुल्म की दुनिया अपनानी पड़ी और बंदूक थाम वह भी बीहड़ की रानी बन गई।

विज्ञापन

 

कुछ वर्ष बाद दस्यु चंदन यादव के गैंग में शामिल हो गई। इसके बाद उप्र और मध्य प्रदेश की पुलिस उनकी तलाश में लग गई थी। 2005 में पुलिस एनकाउंटर में चंदन की मौत हो गई। तब सीमा यादव ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उस पर सीमा यादव पर 36 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए थे। 2014 में उसे सभी मुकदमों से बरी करते हुए रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा का कहना है: महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। राजनीति में आकर इसके खिलाफ लड़ना है। महिलाओं की तरक्की के लिए काम करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed