{"_id":"59245c264f1c1bd74a535ac0","slug":"dacoit-babuli-kol-and-police-encounter-end","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डाकू बबुली कोल के सामने सबकी सिट्टी-पिट्टी गुल, पुलिस इनकाउंटर में फिर भाग निकला पूरा गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकू बबुली कोल के सामने सबकी सिट्टी-पिट्टी गुल, पुलिस इनकाउंटर में फिर भाग निकला पूरा गैंग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 24 May 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
एनकाउंटर में भाग निकला बबुली कोल निराश पुलिस टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर ये देखा सुना गया है कि पुलिस ने डाकुओं की घेराबंदी की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वो भाग निकले। लेकिन जब दिन के उजाले में यही आलम रहे तो उसे क्या कहेंगे। सुबह से दोपहर तक पुलिस और डाकू बबुली कोल गैंग की मुठभेड़ चलती रही लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। बड़े आराम से डाकू दिन के उजाले में भारी भरकम फोर्स के सामने फायरिंग करते हुए भाग निकले।
चित्रकूट मारकुंडी थाना क्षेत्र के टिकया से लेकर इटवां के बीच लगभग आधा किमी की दूरी पर डाकूओं के गैंग ने मंगलवार सुबह से ही सड़क पर आतंक फैलाना शुरू कर दिया था। पहले तो शुरुआती तीन घंटे तक लोगों की हिम्मत ही नहीं थी कि पुलिस को कोई सूचना दें। यहां तक कि ट्रक और टेंपो ड्राइवर भी डाकुओं द्वारा पीटे गए। ये तो इत्तेफाक ही था कि अनूपुर मध्यप्रदेश से आ रहे बबुली कोल डाकु गैंग द्वारा लुटे परिवार के एक सदस्य के पास छुपाने से एक मोबाइल बच गया था जिससे रिश्तेदारों को सूचना दी गई तो रिश्तेदारों ने पुलिस को फोन कर दिया।

डाकू शराब के नशे में झूमते हुए पुलिस को चुनौती देते रहे
पुलिस टीम
आधे घंटे तक पुलिस टीम से महज दो सौ मीटर की दूरी पर डाकू शराब के नशे में झूमते हुए असलहे लहराकर पुलिस को चुनौती देते रहे लेकिन उनका बाल बांका नहीं हुआ। एक घंटे बाद पुलिस के आला अफसर अस्त्र शस्त्र लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन डकैतों का कुछ भी नहीं कर पाए। दस-बारह डकैतों में किसी एक को पुलिस की गोली छू तक नहीं पाई। गैंग के भागने पर कई पुलिस अधिकारियों ने घोर निराशा भी जताई। बोले कि इससे अच्छा मौका नहीं था सात लाख के इनामी डाकू बबुली कोल को मारने का। बिल्कुल सामने से बच कर भाग गया डाकू बबुली कोल का गैंग। खुद पुलिस अधीक्षक ने माना कि पुलिस टीम काफी नजदीक तक पहुंच चुकी थी लेकिन भाग्य से डाकू बच गए।