फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cylinder broken in school

स्कूल में खाना बनाते समय सिलिंडर फटा,बड़ा हादसा बचा

Tue, 28 Jun 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
cylinder broken in school
बिलग्राम (हरदोई)। कस्बे के कन्या प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को मध्याह्न भोजन बनाते समय सिलिंडर लीकेज होने से आग लग गई। आग लगते देखकर रसोइया बाहर भागी। इतने में सिलिंडर फटने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग बाहर फैलने से पहले शिक्षकों ने पास के कक्ष में पढ़ रहे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। संकरी गली होने से फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन

कन्या प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह रसोइया रामदेवी खाना बना रहीं थीं।
स्कूल में लगभग 150 बच्चे पढ़ रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर में आग लग गई। रसोई में रखा सामान और दरवाजा जल गया। सिलिंडर फटने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। शिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना से बच्चे सहमे हुए हैं। रसोइया भी डरी हुई है। वह कुछ बता नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed