फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Forecast Update Today in UP Latest News: Cyclone Tauktae

चक्रवाती तूफान ताउते का अभी दो दिन रहेगा असर फिर बंगाल की खाड़ी में बन रहे यास से हो सकती है बारिश

Thu, 20 May 2021 11:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 May 2021 11:42 PM IST
सार

कानपुर में एक-दो दिन तक चक्रवात ताउते का असर रहेगा और कुछ दिन बाद ही यास नामक चक्रवात आने वाला है। यह बंगाल की खाड़ी में बन रहा है।

विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in UP Latest News: Cyclone Tauktae
कानपुर में रहेगा तूफान का असर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अरब सागर से उठा चक्रवात ताउते अब देश से रवाना हो रहा है। हालांकि, अभी इसका एक-दो दिन असर रहेगा और कुछ दिन बाद ही यास नामक चक्रवात आने वाला है। यह बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि इसके असर से 28 और 29 मई को कानपुर परिक्षेत्र में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


ताउते के असर से दो दिन से मौसम बदला है। बारिश भी हुई है। इससे दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। गुरुवार को मौसम विभाग ने 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस कम 32.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम 24.2 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति 11.9 किमी प्रति घंटा रही। आसमान खुलने से नमी एक प्रतिशत कमी के साथ 89 रिकॉर्ड की गई। डॉ. पांडेय ने बताया कि चक्रवातों का मानसून की रफ्तार पर असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। चक्रवात यास बंगाल की खाड़ी में थाईलैंड और म्यांमार के पास बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed