फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   current landed in the cooler of the guest house, the death of a child, family members vandalized

मातम में बदली शादी की खुशियां: गेस्ट हाउस के कूलर में उतरा करंट, बच्चे की मौत, परिजनों ने की तोड़फोड़

Fri, 28 May 2021 11:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 May 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
current landed in the cooler of the guest house, the death of a child, family members vandalized
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
कानपुर में नौबस्ता के बसंत विहार स्थित इंद्रप्रस्थ गेस्ट हाउस में गुरुवार रात शादी समारोह के दौरान सात साल के तेजस तिवारी की कूलर में करंट उतरने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेजस बच्चों के साथ खेल रहा था तभी उसने कूलर को छू लिया था।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए परिजनों ने गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया। बिधनू शिवगंज चौराई गांव निवासी कपड़ा व्यापारी आशीष तिवारी ने बताया कि उनके भतीजे विनय की गेस्ट हाउस में शादी थी।
विज्ञापन


रात को जयमाल के बाद के कार्यक्रम हो रहे थे। इस बीच उनका बेटा तेजस कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तेजस को मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने गेस्ट हाउस संचालक पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर संचालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर गेस्ट हाउस संचालक सुरेंद्र कुमार दुबे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed