फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU will increase 25 percent exam fee, VC said proposal has been sent to the government

सीएसजेएमयू बढ़ाएगी 25 फीसदी परीक्षा शुल्क, कुलपति बोलीं शासन को भेजा गया है प्रस्ताव

Thu, 25 Feb 2021 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 25 Feb 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
CSJMU will increase 25 percent exam fee, VC said proposal has been sent to the government
सीएसजेएमयू - फोटो : गूगल
कानपुर की छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) परीक्षा शुल्क में 25 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है। अभी परीक्षा शुल्क 600 रुपये सालाना है, जो बढ़कर 750 रुपये हो जाएगी। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने बताया कि कई सालों बाद परीक्षा शुल्क में बदलाव होगा।
विज्ञापन


उन्होेंने बताया कि कई बड़े प्रस्ताव कोरोना की वजह से अभी पाइपलाइन में हैं, जिनमें केवल मुहर लगनी बाकी है। प्रेसवार्ता कर कुलपति ने अपने तीन साल के सफर के बारे में भी जानकारी दी। बोली, एक साल कोरोना महामारी की वजह से खराब हो गया। एलएलएम और बायोटेक के कोर्स अनुदानित हो गए हैं, बाकी तीन यूआईईटी, मैनेजमेंट और फार्मेसी के कोर्स अभी भी पाइपलाइन में हैं।
विज्ञापन


विवि में अब कुल सात कोर्स अनुदानित हो गए हैं। इनमें 38 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। एलएलएम और बायोटेक में 14 शिक्षकों के साथ ही सभी खाली पद भरे जाएंगे। कोरोना की वजह से स्वीमिंग पूल भी शुरू नहीं हो सका है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. नीलिमा ने कहा कि आत्मनिर्भर कानपुर में युवाओं का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अभी तक चार हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। नई शिक्षा नीति के अनुसार काम करना चुनौतीपूर्ण है। इसमें विश्वविद्यालयों को स्वयं के खर्चे खुद वहन करने होंगे। इसके लिए कई नए आय के स्त्रोत बढ़ाने होंगे। 

योग और हैप्पीनेस सेंटर खोलने वाला प्रदेश का पहला विवि
कुलपति प्रो. नीलिमा ने बताया कि सीएसजेएमयू के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। योग सेंटर और हैप्पीनेस सेंटर खोलने वाला राज्य का पहला विवि बन गया है। इसके अलावा गर्भ संस्कार, हैप्पीनेस कोर्स भी शुरू करने में विवि आगे रहा है। 

ऑनलाइन एग्जाम के लिए बनेगा भवन
विवि में 1000 परीक्षार्थियों की क्षमता वाला सेंटर बनाया गया है। प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि 500 परीक्षार्थियों की क्षमता वाला एक और फ्लोर बनाया जाएगा जो कंप्यूटर और डिजिटली साउंड होगा। इनमें ऑनलाइन परीक्षाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed