फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU University convocation on September 28, this time new medals will be given in three subjects

Kanpur: विवि का दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को, इस बार तीन विषयों में मिलेंगे नए पदक, कुलपति करेंगी अध्यक्षता

Thu, 25 Jul 2024 03:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Jul 2024 03:23 PM IST
सार

Kanpur News: कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि दीक्षांत को लेकर राजभवन से अनुमति मिल गई है। दीक्षांत 28 सितंबर को होगा। समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी विभागों को परिणामों को घोषित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
CSJMU University convocation on September 28, this time new medals will be given in three subjects
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में राजभवन से मंजूरी मिल गई है। विवि में अफसरों ने बैठक कर अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इस बार दीक्षांत समारोह में तीन विभागों में कुछ नए पदक भी दिए जाएंगे। विवि के 39वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी।

विज्ञापन

पहली बार एमए समाजशास्त्र में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दो मेधावियों को डॉ. विश्वनाथ सेठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विधि संकाय के सर्वश्रेष्ठ छात्र को स्व. श्री नेमी चंद्र जैन स्मृति स्वर्ण पदक और एमएससी रसायन विज्ञान (अकार्बनिक रसायन) में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी को स्व. प्रो. जादौन सिंह स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, राजभवन से दीक्षांत की हरी झंडी मिलने के बाद कुलपति के निर्देश पर दीक्षांत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं समारोह में शिरकत कर सकें, इसके लिए विवि के परीक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विवि प्रशासन ने लगभग सभी पाठ्यक्रमों की अंतिम सेमेस्टर या अंतिम वर्ष की परीक्षा पूरी कराकर परिणाम घोषित करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणामों को घोषित करने के निर्देश जारी
लॉ छात्र दीक्षांत में शामिल हो सकें, इसके लिए विवि प्रशासन लॉ की परीक्षा व परिणाम भी जल्द जारी करने की तैयारी कर रहा है। कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि दीक्षांत को लेकर राजभवन से अनुमति मिल गई है। दीक्षांत 28 सितंबर को होगा। समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी विभागों को परिणामों को घोषित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed