फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU students will earn while they study.

Kanpur News: सीएसजेएमयू छात्र पढ़ाई के साथ करेंगे कमाई

Fri, 07 Aug 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
CSJMU students will earn while they study.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में अब छात्रों को पढ़ाई के साथ कमाई का मौका मिलेगा। यहां नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम के तहत अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) की अनुमति मिल गई है। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय प्रशासन ने 11 विषयों को शामिल किया है, जिसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अंतिम वर्ष में इंडस्ट्री में 12 हजार प्रतिमाह पर अप्रेंटिसशिप कर सकेंगे।
विज्ञापन

सीएसजेएमयू प्रशासन ने 11 एईडीपी शुरू किए हैं। बीकॉम में तीन, बीएससी में सात और बीए में एक एईडीपी कोर्स शामिल हैं। सभी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रथम और द्वितीय वर्ष में सेमेस्टर के अनुसार कॉलेज में पढ़ाई होगी। तृतीय वर्ष मतलब पांचवें व छठवें सेमेस्टर में छात्रों को नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम के तहत कोर्स के अनुसार इंडस्ट्री में इंटर्नशिप कराई जाएगी। सभी पाठ्यक्रम को तैयार कर लिया गया है। कोर्स को एकेडमिक काउंसिल में अनुमति मिल गई है। इन कोर्स को इंडस्ट्री की आवश्यकतानुसार तैयार किया गया है।
विज्ञापन

सीएसजेएमयू के सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी ने कहा कि छात्रों को रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए इस प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। एकेडमिक काउंसिल में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम की अनुमति मिल गई है। कई कॉलेजों में यह पाठ्यक्रम शुरू हो गया है। छात्रों को अनुभव के साथ स्टाइपेंड भी मिलेगा। अनुभव आगे नौकरी में काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

एईडीपी में शामिल पाठ्यक्रम
-बीएससी बायोटेक्नोलॉजी
-बीएससी इन इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रानिक्स
-बीएससी इन एनिमेशन एंड वीएफएक्स
-बीएससी इन गेम, आर्ट एंड डिजाइन
-बीएससी डिजिटल मार्केटिंग एंड एडवरटाइजमेंट
-बीएससी मीडिया कम्युनिकेशन
-बीएससी इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी ऑपरेशंस
-बीकॉम इन बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस
-बीकॉम इन रिटेल ऑपरेशंस
-बीकॉम लॉजिस्टिक्स
-बीए कंटेंट एंड क्रिएटिव राइटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed