{"_id":"6ac01cac394e62dcc70db74f","slug":"csjmu-students-to-get-up-to-50-concession-on-rail-travel-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1670288-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसजेएमयू के छात्रों को रेल यात्रा में मिलेगी 50 फीसदी तक रियायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसजेएमयू के छात्रों को रेल यात्रा में मिलेगी 50 फीसदी तक रियायत
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के विद्यार्थियों को अब रेल यात्रा में रियायत मिल सकेगी। छात्रहित में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली बार रेलवे रियायत सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ की है। पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों के तहत विवि की ओर से रेलवे रियायत प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
इसके आधार पर रेलवे के प्रचलित नियमों के अनुसार यात्रा में 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके लिए विवि ने प्रयागराज मंडल के अधिकारियों से संपर्क किया है। बोर्ड की ओर से रियायत फॉर्म विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराए जाएंगे। बाहर यात्रा करने वाले विद्यार्थी डीएसडब्ल्यू कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे। सुविधा केवल काउंटर से टिकट लेने पर मिलेगी, ऑनलाइन बुकिंग में इसका लाभ नहीं मिलेगा। टिकट लेते समय रियायत फॉर्म प्रस्तुत करना होगा। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को अपना आई-कार्ड भी दिखाना अनिवार्य होगा।