फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU signed MoU with Hotel Centrum

Kanpur News: सीएसजेएमयू ने होटल सेंट्रम के साथ किया एमओयू

Thu, 14 Aug 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
CSJMU signed MoU with Hotel Centrum
कानपुर। प्लेसमेंट की संभावनाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट ने लखनऊ के होटल सेंट्रम के साथ किया एमओयू साइन किया है। हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह समझौता काफी मददगार होगा।
विज्ञापन

समझौते के तहत विद्यार्थियों को होटल संचालन के विभिन्न विभागों जैसे फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस, और फूड प्रोडक्शन का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। वोकेशनल ट्रेनिंग, इंडस्ट्रियल एक्सपर्ट लेक्चर्स का लाभ मिलेगा। प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल अकादमिक शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों को उद्योग के वास्तविक परिदृश्य से जोड़ना है।
विज्ञापन

एमओयू साइन के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव राकेश कुमार, डीन अकादमिक प्रोफेसर बृष्टी मित्रा और स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के निदेशक सौरभ त्रिपाठी मौजूद थे। होटल सेंट्रम की ओर से जनरल मैनेजर भगवती पंत और ट्रेनिंग मैनेजर राधिशा अखिल शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed