फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU Kanpur PhD Admission 2019

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे 5500 आवेदक, 15 मई को होगी परीक्षा, बनाए गए 10 केंद्र

Sun, 05 May 2019 11:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
CSJMU Kanpur PhD Admission 2019
पीएचडी प्रवेश परीक्षा - फोटो : bureau

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों से पीएचडी करने को लेकर छात्रों में ज्यादा रुचि नहीं दिखी। कई साल बाद आयोजित हो रही परीक्षा के लिए महज 5500 आवेदन हुए हैं, जबकि 28 विषयों में प्रवेश परीक्षा होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक आवेदन संख्या बेहद कम है, जबकि विवि प्रशासन ने आवेदनों की संख्या बढ़ाने के लिए तीन बार तिथि में परिवर्तन किया।

विज्ञापन


यह प्रवेश परीक्षा फरवरी में ही होनी थी, मगर कम आवेदन और अन्य कारणों के चलते तिथि में परिवर्तन किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने 28 विषयों में न तो सीटों की संख्या घोषित की है और न ही रिसर्च गाइड की संख्या। ऐसे में कई अभ्यर्थियों ने दुविधा में आवेदन नहीं किए हैं।

विज्ञापन

इन विषयों में ले सकेंगे पीएचडी दाखिला

उनके मुताबिक अगर किसी विषय में 5 या 10 सीटें ही हुईं तो आवेदन से अधिक लाभ नहीं होगा। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन अब इन्हीं 5500 छात्रों के लिए 15 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए शहर में करीब दस केंद्र बनाए गए हैं।

इसमें चार केंद्र विवि कैम्पस के बाहर होंगे और छह केंद्र परिसर में ही बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर दिए पीएचडी के लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 11.30 बजे तक होगी। विवि प्रशासन इस परीक्षा का परिणाम 30 मई तक जारी कर देगा।

इन विषयों से कर सकेंगे पीएचडी
एडल्ट एजुकेशन, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, हार्टिकल्चर, डिफेंस एंड स्ट्रेटिजिक स्टडीज, ड्राइंग एंड पेंटिंग, इकोनॉमिक्स, एजुकेशन, इंग्लिश लिट्रेचर, जियोग्राफी, हिन्दी साहित्य, इतिहास, गृह विज्ञान, संगीत, फिलोस्पी, राजनीति विज्ञान, साइकोलॉजी, संस्कृत, समाज शास्त्र, उर्दू, बिजनेस मैनेजमेंट, कॉमर्स, लाइफ साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, गणित, फिजिक्स, जुलोजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed