Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU defeated Barkatullah University 2-0.

Kanpur News: सीएसजेएमयू ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय को 2-0 से हराया

Thu, 19 Nov 2026 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
CSJMU defeated Barkatullah University 2-0.
कानपुर। सेंट्रल जोन अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को पांचवें दिन आठ मुकाबले खेले गए। मेजबान छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने शानदार खेल दिखाते हुए बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल को 2-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


विवि परिसर में खेले गए पहले मुकाबले में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 5-1 से हराया। दूसरे मैच में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने गलगोटिया विश्वविद्यालय के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को 3-0 से मात दी। चौथे मुकाबले में मेजबान सीएसजेएमयू ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के खिलाफ दो गोल दागकर 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के मैदान पर पांचवें मैच में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय को 2-1 से हराया। छठवें मैच में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने रोमांचक मुकाबले में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा को 4-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवें मैच में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की। आठवें मुकाबले में सैम हिगिनबॉटम विश्वविद्यालय ने मेडिकैप्स विश्वविद्यालय को 3-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता के अगले चरण में 19 नवंबर से क्वालीफाइंग मुकाबले शुरू होंगे। शारीरिक शिक्षा व क्रीड़ा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पांडेय, सचिव खेल शुभम हजारिया समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed