{"_id":"5d4d19878ebc3e6cf13a3860","slug":"csjm-university-convocation-on-11-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के दीक्षांत समारोह में स्कूली बच्चे भी होंगे शामिल, 11 सितंबर को आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के दीक्षांत समारोह में स्कूली बच्चे भी होंगे शामिल, 11 सितंबर को आयोजन
Fri, 09 Aug 2019 12:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में गुरुवार को कुलपति की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह के लिए बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि 11 सितंबर को विवि में आयोजित होने वाला समारोह पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगा।
पूर्व के समारोह में दी जाने वाली सामग्रियों मसलन कार्ड, फोल्डर आदि ग्रीन एवं क्लीन इनवायरमेंट की अवधारणा पर प्रयोग किए जाएंगे। समारोह के लिए अतिथियों की सूची तैयार करने को भी कुलपति ने निर्देश दिए हैं।
जल्द ही मेडल भी निर्धारित किए जाएंगे। इस बार प्राथमिक विद्यालयों से 25 छात्र व 25 छात्राओं को समारोह का हिस्सा बनाया जाएगा। स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को भी समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
पहली बार विशिष्ट अतिथि का उद्बोधन छात्रों के लिए अलग से कराए जाने का भी फैसला हुआ है। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल यादव, प्रो. संजय स्वर्णकार, डॉ. सरोज द्विवेदी, डॉ. विवेक सिंह सचान, डॉ. प्रवीण कटियार आदि मौजूद रहे।