फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Csjm University: Convocation ceremony on March 24

Csjm University: विवि में दीक्षांत समारोह 24 को, राधा को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक

Sat, 04 Mar 2023 12:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Mar 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
Csjm University: Convocation ceremony on March 24
सीएसजेएमयू (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 24 मार्च को होगा। राजभवन की ओर से दीक्षांत की नई तिथि जारी हो गई है। दीक्षांत समारोह में डिग्री और पदक वितरित किए जाएंगे। पदक लेने वाले छात्रों की फाइनल सूची जारी हो गई है। बीएड की छात्रा राधा गुप्ता को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले दीक्षांत 16 फरवरी को प्रस्तावित था, जिसे स्थगित कर दिया गया था। 24 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। दीक्षांत समारोह का आयोजन विवि के ऑडिटोरियम में होगा, जिसका नाम बदलकर वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई कर दिया गया है। राज्यपाल ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी करेंगी। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि इसी दिन अमृत सरोवर का भी शुभारंभ किया जाएगा। 
विज्ञापन


एक हफ्ते पहले शुरू हो जाएंगे कार्यक्रम
दीक्षांत समारोह से एक हफ्ते पहले विवि में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसमें दीक्षा उत्सव के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा पर भाषण, पारंपरिक खेलकूद आदि आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा को मिलेंगे कुल पांच पदक 
उन्नाव के रघुराजा राम गोपाल महाविद्यालय की छात्रा राधा को 97.54 फीसदी अंक मिले हैं। कुलाधिपति स्वर्णपदक के साथ ही राधा को कुलाधिपति रजत पदक (छात्रा वर्ग के लिए), बीएड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कुलाधिपति कांस्य पदक, शिक्षा संकाय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कुलपति स्वर्ण पदक और एक प्रायोजित पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, एमएड की छात्रा अनीता को कुलाधिपति रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। इटावा के चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज की छात्रा अनीता को 91.30 फीसदी अंक मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed