{"_id":"5c8fd3e7bdec22141d19dfbb","slug":"crpf-jawan-martyred-from-unnao-in-maoist-attack-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा नक्सली हमले में शहीद हुआ उन्नाव का लाल, घर पहुंची खबर तो मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा नक्सली हमले में शहीद हुआ उन्नाव का लाल, घर पहुंची खबर तो मच गया कोहराम
Mon, 18 Mar 2019 10:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
शहीद शशिकांत तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सोमवार शाम अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंडासांवली और कमलपोस्ट के बीच नक्सलियों ने अचानक विस्फोट और फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें यूपी के उन्नाव जिले का एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया।
विज्ञापन
जवान के शहीद होने की खबर जैसे ही देर शाम उन्नाव पहुंची तो पूरा जिला एक बार फिर शोक में डूब गया। उन्नाव जिले के कब्बा खेड़ा निवासी शशिकांत तिवारी सीआरपीएफ की 291 बटालियन में तैनात थे।
विज्ञापन
सोमवार को दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंडासांवली और कमलपोस्ट के बीच नक्सलियों ने अचानक से हमला बोल दिया। जिसमें उन्नाव के शशिकांत शहीद हो गए। बेटे के शहीद होने की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मां सुधा तिवारी का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन