फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CRPF jawan cremated, son lit the fire, died of illness in Chhattisgarh

सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि, छत्तीसगढ़ में बीमारी से हुई थी मौत

Fri, 17 Sep 2021 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan cremated, son lit the fire, died of illness in Chhattisgarh
कानपुर देहात निवासी सीआरपीएफ जवान को अंतिम सलामी देते सेना के जवान। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। पेराजजोर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान की बीमारी से छत्तीसगढ़ में मौत हो गई। बुधवार रात उनका शव सरकारी वाहन से गांव लाया गया। गुरुवार सुबह अंतिम दर्शन के लिए जवान के घर के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शव का अंतिम संस्कार किया। दस वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

पेराजोर गांव के ब्रभुवन सिंह (38) करीब 18 साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वह इस समय छत्तीसगढ़ के रायपुर में तैनात थे। वहां चार दिन पहले अचानक ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद हेलीकॉप्टर से शव लखनऊ लाया गया। सीआरपीएफ जवान रात में शव गांव लेकर आए। सीआरपीएफ जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गुरुवार सुबह जवान के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। इसके बाद परिजन कानपुर ड्योढ़ी घाट शव ले गए। वहां दस वर्षीय बेटे कौशल सिंह ने मुखाग्रि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर छुट्टी लेकर गांव आया था जवान
ब्रभुवन सिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। जवान के बड़े भाई छानू सिंह गांव में रहकर खेती करते हैं। जबकि दो छोटे भाई लालू सिंह व हंशू सिंह सेना में जवान हैं। पिता अर्जुन सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।

ब्रभुवन सिंह जन्माष्टमी के एक सप्ताह पहले छुट्टी लेकर गांव आए थे। जन्माष्टमी के दूसरे दिन वह ड्यूटी पर चले गए थे। उनकी मौत से पत्नी सुनीता देवी बिलखती रही। वह अपने पीछे बेटी गुड़िया (12), बेटा कुशल सिंह (10), व छोटी बेटी रिसा (8) को छोड़ गए हैं। (संवाद)

सीआरपीएफ जवान ब्रभुवन सिंह का फाइल फोटो। संवाद

सीआरपीएफ जवान ब्रभुवन सिंह का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed