फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crowd of farmers gathered at the cooperative society for fertilizer

Kanpur News: सहकारी समिति पर खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़

Thu, 24 Jul 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Crowd of farmers gathered at the cooperative society for fertilizer
रूरा। धान की रोपाई लगभग पूरी हो चुकी है। इधर अब किसानों को यूरिया व डीएपी की जरूरत है। बुधवार को नगर की सहकारी समिति से 70 किसानों में 225 बोरी यूरिया व 70 बोरी डीएपी बांटी गई।
विज्ञापन

धान की रोपाई के बाद अब किसान यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं। वहीं मक्का, ज्वार व बाजरा की बोआई कर डीएपी खाद डाल रहे हैं। नगर की सहकारी समिति से भटौली, हसनापुर, जगदीशपुर, तिगाई, गैजुमऊ, हीरानगर, धनीरामपुर, पुर, ठकुरन गड़ेवा, अंबरपुर, कारी-कलवारी व सराय गड़ेवा सहित पचास से अधिक गांव जुड़े हैं। इन गांव के किसानों को खाद आने का इंतजार था।
विज्ञापन

बुधवार को नगर की सहकारी समिति में खाद आने की जानकारी हुई तो सुबह से भीड़ एकत्र हो गई। समिति कर्मी सुबह 10 बजे पहुंचे। इसके बाद लाइन लगाकर काउंटर में आधार, खतौनी व रुपये जमा किए गए। इसके बाद पॉश मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद खाद वितरण शुरू हुआ। इसके बाद बारी-बारी से खाद दी गई। दोपहर बाद तक 70 किसानों में 225 बोरी यूरिया और 70 बोरी डीएपी का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंसनापुर के रामबाबू यादव ने बताया कि धान की लगभग बोआई हो चुकी है। अब यूरिया की जरूरत है। तिगाईं के गिरजाशंकर शुक्ला ने बताया कि निजी दुकानों पर यूरिया व डीएपी महंगी है। सचिव विमल यादव ने बताया कि यूरिया व डीएपी मिलाकर लगभग तीन सौ बोरी खाद वितरित की गई है। एक ट्रक अन्य स्टॉक लगा दिया गया है। रैक लगने के बाद शुक्रवार तक और खाद आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed